पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलों से होता है शारीरिक विकास : विश्नोई

खेलों से होता है शारीरिक विकास : विश्नोई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सुभाष नगर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल परिसर में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। शुभारंभ अवसर पर शाला निदेशक बाबूलाल विश्नोई ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खेलों से मानसिक शारीरिक विकास होता है। वहीं शरीर चुस्त दुरूस्त बना रहता है। उन्होंने प्रतिदिन एक निश्चित समय खेलों में देने एवं परंपरागत खेलों के प्रति रूचि बनाए रखने की बात कही। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने खेल ध्वज के साथ में शाला के आसपास भ्रमण किया। एक्टिविटी इंचार्ज सैनिल सेलेस्टिन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को रेड हाऊस, ब्ल्यू हाऊस, ग्रीन हाऊस येलो हाऊस चार ग्रुपों में बांटा गया। प्रथम दिन विद्यार्थी रनिंग रेस, लेमन एण्ड स्पून रेस, केण्डल रेस, फ्रॉग हॉप रिले, हिट बॉल तथा थ्रेड एण्ड निडल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें लेमन एण्ड स्पून रेस सब जूनियर ग्रुप में गर्ल्स वर्ग में शाहिस्ता प्रथम, आशिया द्वितीय एवं प्रगति तृतीय स्थान पर एवं लड़कों के वर्ग में अनिल प्रथम, अभिषेक द्वितीय एवं सूरज तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर ग्रुप में कीर्ति विकास प्रथम, निखत तपेन्द्र द्वितीय एवं कुमकुम देवेन्द्र तृतीय, फ्रॉग हॉप रिले में मोहित प्रथम, गोकुल द्वितीय मुसैफ तृतीय, केण्डल रेस में ज्योति प्रथम, नमीरा द्वितीय आसमा तृतीय, थ्रेड एण्ड निडल में हर्षिता शाहिन प्रथम, निशा निखत द्वितीय एवं अक्षिता एवं कलसूम तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान शाला संरक्षक ध्रुवलाल छंगाणी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार गुप्ता ने भी बच्चों को खेलों के बारे में जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।

मकराना. रनिंगरेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बच्चे।

खबरें और भी हैं...