पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 केन्द्रों पर होगी पटवारी भर्ती परीक्षा

18 केन्द्रों पर होगी पटवारी भर्ती परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| पटवारभर्ती परीक्षा के लिए मकराना बोरावड़ में 18 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा शनिवार को इन केन्द्रों पर दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी। उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह लंबोरा ने बताया कि मकराना में 13 बोरावड़ में 5 केन्द्र हैं। जिनमें कुल 252 कक्षों में 5884 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एक कक्षा में दो वीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। वीक्षकों के लिए 640 सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिनमें से 52 शिक्षकों ने गुरुवार शाम तक कंट्रोल रूम में रिपोर्ट नहीं की है। उपखण्ड अधिकारी लंबोरा ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं था जिस पर अन्य शिक्षण संस्थाओं से नजदीकी केन्द्रों पर फर्नीचर पहुंचाकर व्यवस्थाएं बनाई गई है।

खबरें और भी हैं...