पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 छात्राएं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित

13 छात्राएं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरानारोड स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की 13 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे विद्यालय सहित ग्रामीण परिवेश में खुशी का माहौल है।

शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने पुरस्कृत छात्राओं का मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मकराना उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सम्राट आईटीआई संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में विद्यालय में अध्ययनरत 13 छात्राओं को गत सत्र 2014-15 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित बोड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने पर गार्गी पुरस्कार दिया गया।

इसके तहत सत्र 2014-15 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित 12वी बोर्ड परीक्षा (कला संकाय) में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय की छात्रा मधु शर्मा, काजल कंवर, निशा कुमारी को पुरस्कार स्वरूप पांच-पांच हजार रुपए नकद प्रशस्ति पत्र एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय की छात्रा शिवानी टेलर, शिवानी तिवाड़ी, नीरज कुमारी, अंजना वैष्णव, अर्चना, प्रियंका कनोई, अमिता निमोदिया, ममता शर्मा, संजू मनीषा को पुरस्कार स्वरूप तीन-तीन हजार रुपए की नकद राशि प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्रसिंह, अभिमन्यु सिंह, कृष्ण कुमार, शिवपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि अनेक विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद थे।

बूड़सू. बोर्डपरीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने पर गार्गी पुरस्कार से समानित छात्राएं।

खबरें और भी हैं...