शराब की दुकान में घुसकर मारपीट की
मकराना| लाइसेंसशुदाशराब की दुकान में घुसकर मारपीट करने का एक मामला गुरुवार को मकराना पुलिस थाना में दर्ज करवाया गया है। पूर्णराम मेघवाल निवासी जूसरिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि बुधवार शाम को लगभग सात बजे वह अपने सेल्समैन भंवरलाल जाट के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी लालाराम गुर्जर निवासी मेवलिया बड़ सहित पांच सात अन्य उसकी दुकान पर आए एवं सेल्समैन उसके साथ मारपीट की। आरोपी गल्ले से दुकानदारी के 57 हजार रुपए निकाल ले गए एवं शराब की बोतले फोड़कर नुकसान किया। मारपीट में दोनों के सिर शरीर पर चोटें आई है।