पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राइजिंग लाइन से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती

राइजिंग लाइन से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें पानी की कमी को लेकर एक तरफ जनता परेशान है वहीं कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए शहर को पानी की आपूर्ति देने वाली राइजनिंग लाइन में अवैध कनेक्शन कर पीने के पानी को खेती वाणिज्यिक काम में ले रहे हैं। इधर जलदाय विभाग ने भी ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। मकराना सहायक अभियंता देवेन्द्र सिंघल कनिष्ठ अभियंता अशोक यादव ने जिला कलेक्टर के निर्देश पर पिछले तीन दिनों में अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई छेड़ रखी है। शुक्रवार शनिवार को उन्होंने राइजनिंग लाइन से बीस कनेक्शन हटाए एवं उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के लिए पुलिस में रिपोर्ट पेश की है।

पानीका अवैध उपयोग करते हुए पकड़े गए

एईएनसिंघल ने बताया कि एक आरोपी भवानी सिंह पुत्र धन्नाराम जाट ने एक से डेढ़ इंच के पाइप से कनेक्शन कर पानी को खेती के उपयोग में ले रहा था। इस पानी से वह फसलों की सिंचाई करते हुए पकड़ा गया। इसी प्रकार छोटू खां पुत्र मदार बक्श, बंशीलाला पुत्र नंदाराम, मानसिंह पुत्र हरिसिंह, होटल राणासर राज एण्ड गार्डन, शिवदान पुत्र नंदाराम, जयनारायण गुर्जर, सुभान, मुन्नालाल गणपत सेन, इन्द्रचंद साद पुत्र बजरंग लाल, धन्नाराम पुत्र भोलाराम, कुमावत सीमेंट वर्क्स, एक मोटर रिपेयरिंग सेन्टर, बालाजी बिल्डिंग मेटेरियल, मनोहर लाल राजावत, राजेन्द्र सिंह आदि वाणिज्यिक उपयोग में राइजनिंग लाइन से पानी का अवैध उपयोग करते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ पुलिस में मुकदमे दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...