स्कूल में वार्षिकोत्सव 14 फरवरी को
भास्कर संवाददाता | मकराना/ बोरावड़
ग्रामपंचायत मुख्यालय स्थित गांधी शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव झंकार-2016 रविवार को दोपहर एक बजे से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। विद्यालय के संचालक केआर मिर्धा ने बताया की वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर वर्ष 2015 में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।