पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 करोड़ 35 लाख की तीन मिसिंग लिंक सड़कें स्वीकृत

1 करोड़ 35 लाख की तीन मिसिंग लिंक सड़कें स्वीकृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना | विधायकश्रीराम भींचर की अभिशंषा पर मकराना क्षेत्र में मिसिंग लिंक सड़क योजना में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत की तीन सड़क स्वीकृत हुई है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खां ने इसके लिए स्वीकृति दी है। विधायक भींचर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के भैयाकलां गांव से मिठड़िया सीमा तक दो किमी लंबाई की सड़क पर 50 लाख रुपए, कालवा छोटा गांव से दाबड़िया के बीच अपूर्ण सड़क लंबाई दो किमी को पूर्ण करने के लिए 60 लाख रुपए एवं बोरावड़ से बिदियाद की तरफ वाया छापर बस्ती पौन किलोमीटर की सड़क के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई है। इससे लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा। सड़कों की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। जिसके लिए विधायक भींचर ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री से विशेष आग्रह किया था।

खबरें और भी हैं...