गौ पुत्र सेना ने गायों की रक्षा का किया आह्वान
गौ उत्थान कार्यक्रम आज
गौपुत्रसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत सिंह राजपुरोहित ने कहा है कि संगठन केवल गायों की सेवा करने को अपना दायित्व मानता है और गायों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। डाॅ. हेडगेवार गौशाला का अवलोकन करने एवंं गौपुत्र सेना की स्थानीय इकाई के कार्यक्रमों की जानकारी लेने के बाद कार्यकर्ताओं से गायों की रक्षा का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, गुरूमेश, अजीत सिंह डांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकरण रैगर, रामेश्वर लाल जाट, लोकेन्द्र सिंह नरूका, नारायण मौर्य, हंसराज सोनी, विवेक यादव, रघु टाक, विमल सोनी, देवराज सिंह, हरिओम टाक, अमित, अशोक, अजय, कैलाश बीरड़ा, अंकित सोनी, मयंक सोनी, विशाल तुनगरिया, कमल तुनगरिया आदि उपस्थित थे।