पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी कैमरों की कवायद तेज : सीआई

सीसीटीवी कैमरों की कवायद तेज : सीआई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रविवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान शहर में आपसी सहयोग समन्वय बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस थाना में सीएलजी शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थानाधिकारी इन्द्रराज मरोड़िया ने सदस्यों से परिचय करते हुए उन्हें बताया कि हर प्रदेश में सभी जाति धर्म के कार्यक्रम आपसी मेलजोल के साथ मनाए जाते रहे हैं। थानाधिकारी ने बताया चोरियों को देखते हुए शहर में सीसी टीवी कैमरे लगवाने के प्रयास जारी है। उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह लंबोरा ने भी सदस्यों से पथ संचलन के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया। आरएसएस के श्याम सुंदर स्वामी ने पथ संचलन के मार्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग दो हजार आरएसएस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन सदर हाजी इरशाद अली चौधरी ने आरएसएस के पथ संचलन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर परिषद सभापति शौकत अली गौड़, उप सभापति अब्दुल समद सिसोदिया, पूर्व सभापति अब्दुल सलाम भाटी, शेख इब्राहीम, पंडित कैलाश शर्मा, हाजी लियाकत अली, फूलचंद चौहान, मोहम्मद अली खत्री, मईनुदीन शेख, मुश्ताक चाैहान, इब्राहीम गैसावत, रूघाराम कड़वा, कयूम सिसोदिया, नवाब अली रांदड़, इफ्तेखारूदीन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

पथ संचलन को लेकर शांति समिति सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई

बैठक

खबरें और भी हैं...