ईड़वा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी
डेगाना| प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा जारी प्रदेश कार्यकारिणी में राजसमन्द के पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईड़वा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से डेगाना को प्रदेश कांग्रेस में प्रतिनिधित्व मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूर्व सांसद ईड़वा की संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस मौके पर ईड़वा को कार्यकारिणी में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को जिला अध्यक्ष बनाने पर डेगाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार रॉयल, छोटूसिंह झगड़वास, रतनलाल बुगालिया, चेनाराम जाजून्दा, अनवर अली भाटी, डेगाना कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम बिंदा, श्याम प्रतापसिंह, सीपी बिश्नोई, इब्राहिम खान, भंवरलाल सारण, लडू टेलर समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का आभार जताया है।