स्कूल में स्पोर्ट मीट का हुआ समापन
मकराना|शहर केसुभाष नगर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में जारी तीन दिवसीय स्पोर्ट मीट का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान इंटर हाऊस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें यलो हाऊस की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में चार टीमों ग्रीन हाऊस, यलो हाऊस, रेड हाऊस ब्ल्यू हाऊस की टीमों ने भाग लिया था। इसी प्रकार शुक्रवार को आयोजित हुई स्किपिंग प्रतियोगिता में छात्रा शीतल प्रथम, कनिका द्वितीय जयश्री तृतीय स्थान पर रही। शॉर्टपुट जूनियर गल्र्स में कीर्ति प्रथम, निकिता राठौड़ द्वितीय चंचल तृतीय, जूनियर बॉयज वर्ग में अरबाज येलो हाऊस प्रथम, अरबाज येलो हाऊस द्वितीय एवं अकबर रेड हाऊस तृतीय स्थान पर रहे। रनिंग रेस के फाइनल में किड्स ग्रुप में फिरोज प्रिया प्रथम, साहिला रूबिना द्वितीय, महिपाल आसिया तृतीय, सब जूनियर वर्ग में अयान हर्षिता प्रथम, यूनुस वसुंधरा द्वितीय एवं तबरेज निशा तृतीय, जूनियर वर्ग में खुशाल ज्योति प्रथम, अकबर निकिता द्वितीय, अरबाज निखत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लंबी कूद में सब जूनियर वर्ग में राहुल प्रथम, विशाल द्वितीय, उज्जवल यूनुस तृतीय तथा जूनियर वर्ग में विकास, अरबाज अकबर तथा सीनियर वर्ग में पीयूष विश्नोई प्रथम, कंवरपाल द्वितीय गौतम तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में शाला निदेशक बाबूलाल विश्नोई ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाही करते हुए उन्हें खेल को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने को कहा।