पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसएस का पथ संचलन कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का द्वि धारा पथ संचलन कल रविवार को मकराना शहर में होगा। संघ के तहसील कार्यवाह महेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों गहलोत कॉलोनी इंदौरा वाटिका से संचलन शुरू होंगे। सुबह 10:30 बजे इन स्थानों पर स्वयंसेवक एकत्रित होंगे। एक संचलन गहलोत कॉलोनी से रवाना होकर आरओबी के नीचे से होते हुए अस्पताल रोड, न्यायालय मार्ग, एसबीबीजे बैंक गली, रेलवे स्टेशन, सिनेमा गली, जयशिव चौक, पाबूजी का चबूतरा, सदर बाजार, चारभुजा रोड होते हुए तथा दूसरा संचलन इंदौरा वाटिका से एक नंबर स्कूल, त्रिमूर्ति मंदिर, बरबड़ चौक, झालरा तालाब रोड, बाइपास, आरओबी पुलिया, बाइपास तिराहा, गौड़ा बास होते हुए निकलेगा। दोनों संचलन का संगम दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार होटल तिराहा पर होगा। यहां से संचलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचेगा। यहां पर दोपहर 12:45 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। तहसील कार्यवाह महेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर शहरवासियों से सार्वजनिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं पथ संचलनों के मार्ग दर्शन करने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...