बाड़े में लगी आग, घरेलू सामान 4 ट्रॉली चारा जला
ग्रामपंचायत कालेटड़ा के गांव मंडोवरी के गुर्जरों के बास में सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से एक रिहायशी बाड़े में आग लग जाने से अनाज, चारा सहित हजारों रुपए का घरेलू सामान जल गया। पास ही खेल रहे बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों ने पानी के हौद से आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना पाकर पीलवा पुलिस पटवारी ने मौके पर पहुंच मकराना दमकल को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार रूपाराम पुत्र गंगाराम गुर्जर के रिहायशी बाड़े के पास से गुजर रही बिजली की 11 केवी लाइन पर पक्षी बैठने से शार्ट सर्किट होने के बाद झूंपे में अचानक आग लग गई। पास खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से झूंपे में पड़े घरेलू सामान, बिस्तर, चारपाई, कपड़े 4 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने हौद से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर संसाधनों की कमी से आग ने विकराल रूप ले लिया। पटवारी घनश्याम र|ू हैड कांस्टेबल बस्तीराम ने मकराना दमकल को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान रूपाराम के मवेशी चरने के लिए बाहर गए हुए थे। जिससे गंभीर हादसा होने से टल गया।