प्राकट्योत्सव पर निकाली कलश यात्रा
भगवानश्री चारभुजा नाथ के 458 वें प्राकट्योत्सव का शुक्रवार को समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
महिलाएं बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सुबह जल्दी ही प्राकट्य स्थल जयशिव चौक बावड़ी स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंच गई। यहां पर महिलाओं को सिर पर सजे हुए कलश धारण करवाए गए। सुबह 9:30 बजे जयशिव चौक से कलश यात्रा रवाना हुई। सबसे आगे मुख्य यजमान कैलाश शर्मा महावीर छापरवाल ध्वज लेकर चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा अस्पताल रोड, आईएस मार्केट, चारभुजा रोड होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची। इस बीच जगह-जगह कलश यात्रा का नागरिकों ने स्वागत किया एवं जुलूस पर पुष्पवर्षा की।
केशरियादूध से किया गया महाभिषेक
मंदिरमें पंडितों ने भगवान चारभुजानाथ का केशरिया दूध से महाभिषेक किया। पंडित गंगाधर व्यास, पंडित रामअवतार, गोपाल पुजारी, दिनेश पुजारी, दीपक पुजारी, कैलाश पुजारी, महेश पुजारी, संजय पुजारी आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे भगवान की महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे। जबकि नगरपरिषद ने शोभायात्रा के मार्ग के दोनों तरफ गुलाल से सजावट करवाई। इस दौरान जुलूस में ओमप्रकाश दाधीच, मुन्नालाल दाधीच, महेश रांदड़, किशन रांदड़, ठाकुर मोहन सिंह, रामवतार बोरायड़ा, शक्ति सिंह, घनश्याम सोनी, कपिल तोषनीवाल, सूरजनारायण रांदड़, खेमचंद प्रजापत, मूलाराम प्रजापत, कमल व्यास, वासुदेव व्यास, अजीत सिंह कच्छावा, परीक्षित व्यास, ललित जैन, भरत शर्मा, राजेन्द्र व्यास, बजरंग जाटल्या, सूर्यप्रकाश तिवाड़ी, राघव, मुकेश पुजारी, ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम सहित अनेक लोग शामिल थे।
मकराना. चारभुजारोड से निकलती ध्वज कलश यात्रा।