पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीडवाना में 17 केंद्रों पर 5684 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

डीडवाना में 17 केंद्रों पर 5684 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के निर्देशन में शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी जिसमें 5684 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर एसडीएम आरके मीणा ने परीक्षा केन्द्र संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समन्वयक भोजराज पुसवाडिय़ा ने सभी 17 केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में संस्था प्रधानों को पूर्व में किट प्रदान किए एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

मकराना|बोरावड़मकराना के 18 केन्द्रों पर पटवार परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करवाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह लंबोरा ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मकराना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना, मदरसा अंजुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय लगनशाह रोड, राजकीय भंवरीदेवी सोमानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर एक राजौराबास, सरस्वती बाल विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, ओमकॉलोनी, राज पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल मंगलाना रोड, अंजुमन उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय कर्बला चौक, मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी सुभाष नगर, दिल्ली एकेडमी सैकण्डरी स्कूल पलाड़ा रोड, श्री महेश बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपाल गौशाला आिद परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं।

खबरें और भी हैं...