पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : रांदड़

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : रांदड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्राटऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शुुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अब्दुल रहमान रांदड़ विशिष्ट अतिथि नोडल प्रभारी मुकेश कुमार तंवर, खलील गैसावत, दिलीप सिंह राठौड़, अब्दुल रहीम गैसावत जगदीश सिंह मिण्डकिया थे। महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्षता की। तहसील क्षेत्र की 340 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांदड़ ने कहा कि गत वर्षों की अपेक्षा गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है जो अच्छा संकेत है। समाजसेवी खलील गैसावत ने बेटियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि पुरस्कार से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान दसवीं की 140 छात्राओं को तीन-तीन हजार एवं बारहवीं बोर्ड में अव्वल रही 200 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपए की राशि के चैक दिए गए। अतिथियों ने तहसील क्षेत्र पर दसवीं में अव्वल रही कचौलिया की छात्रा संजू चोयल, उच्च माध्यमिक आर्ट्स में मधु सोनी बूड़सू, कॉमर्स में अनीता भंडारी मकराना साइंस में मनीषा गीला बोरावड़ का अभिनंदन किया। इसी प्रकार देवरी की कैलादेवी पुत्री स्वर्गीय रूपाराम ने सात साल पहले पिता की मृत्यु होने एवं परिवार में आर्थिक रूप से विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद सैकंडरी में अव्वल रहते हुए पुरस्कार प्राप्त किया जिस पर सभी उसकी हौसला अफजाही की।

खबरें और भी हैं...