दीवार तोड़ने का मामला दर्ज
मकराना | किरायेदारद्वारा दुकान उस पर बने मकान को हड़पने की नियत से दीवार में तोडफ़ोड़ करने का मामला गुरुवार को पुलिस थाना मकराना में दर्ज करवाया गया है। आईएस मार्केट निवासी प्रार्थी डॉ. नेमीचंद गौड़ ने रिपोर्ट में बताया कि स्टेशन रोड पर उसकी दुकान, मकान आदि अचल संपत्ति है। उन्हाेंने आरोपी पृथ्वीराज सिंह चौधरी निवासी गुढ़ा को मकान के आगे बनी दुकान किराये पर दे रखी थी। आरोपी ने साजिश के तहत दुकान मकान के बीच की दीवार तोड़ दी एवं मकान ऊपरी मंजिल पर कब्जा करने की नियत से वहां अपना सामान रख दिया। उसने वहां रखे दो पंखे भी चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।