19 फरवरी से शुरू होंगे पंजीयन
मकराना | अंजुमनइस्लाहुल मुस्लेमीन मकराना के तत्वावधान में आगामी 15 मई को मुस्लिम समाज का 16वां इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित होगा। अंजुमन सदर हाजी इरशाद अली चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में शादी के लिए मकराना सहित आसपास के इलाकों के व्यस्क जोड़ों का पंजीयन कार्य 19 फरवरी से शुरू होगा जो 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जोड़ों का पंजीयन अंजुमन महाविद्यालय में 19 फरवरी से सुबह दस से बजे से शाम पांच बजे तक करवाया जा सकेगा। जोड़ों के व्यस्कता संबंधी प्रमाण पत्र भी पेश करने होंगे।