पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी ने प्रधान के लिए कांग्रेस से पर्चा भरा और जीत गई

भाजपा प्रत्याशी ने प्रधान के लिए कांग्रेस से पर्चा भरा और जीत गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरैण

मंजू पटेल, कांग्रेस

मालाखेड़ा|अलवर जिलेकी उमरैण पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए जबरदस्त उलटफेर हुआ। यहां भाजपा के सिंबल से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई मंजू पटेल ने कांग्रेस के सिंबल से प्रधान के लिए नामांकन दाखिल कर दिया और 13 वोटों से जीत भी गई। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू पटेल को 19 और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा को छह वोट मिले। उमरैण पंचायत समिति में कुल 25 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें कांग्रेस के छह, भाजपा के सात तथा 12 निर्दलीय जीते। पंचायत समिति चुनाव में मंजू पटेल ने भाजपा के टिकट पर वार्ड 15 से चुनाव लड़ा। उन्होंने बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार को हराया था। चुनाव जीतने के बाद मंजू पटेल ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस सिंबल से नामांकन दाखिल किया। मंजू पटेल के साथ वार्ड 1 से भाजपा टिकट से जीत मुकेश सिंह भी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मुकेश सिंह ने भी मंजू पटेल के पक्ष में वोट किया।