पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन से भरी बजरी के 5 ट्रक पकड़े

अवैध खनन से भरी बजरी के 5 ट्रक पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. पत्थरोंके अवैध खनन की चुनौती झेल रहे जिले में अब अवैध बजरी खनन भी जोर पकड़ने लगा है। दौसा के बांदीकुई, बसवा इलाके में हो रहे अवैध खनन का माल अलवर बेचने की फिराक में आते बजरी खनन माफिया भी योजनाबद्ध तरीके से जिले में घुसने की फिराक में है। इसे देखते हुए विगत पांच दिनों से खनन विभाग की स्पेशल टीम रात को मालाखेड़ा, राजगढ़ इलाके में गश्त पर है। शुक्रवार देर रात एएमई जगदीश मेहरावत के नेतृत्व में कोठी नारायणपुर के पास खड़े दस्ते ने बजरी के अवैध खनन से भरे पांच ट्रक जब्त कर ट्रकों के आगे चल रही स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त कर राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएमई के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी चालक ट्रकों के आगे चलकर रास्ते की जानकारी फोन से दे रहा था। मामले की रिपोर्ट शनिवार सुबह दर्ज कराई गई।