पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी मंदिर में उमड़ी आस्था

देवी मंदिर में उमड़ी आस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके चौथे दिन रविवार को मां कुष्मांडा की पूजा की गई। मान्यता है कि देवी के इस रूप की पूजा करने से रोग और शोक का नाश होता है। रविवार का अवकाश होने के कारण दिनभर देवी मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में दोपहर को कीर्तन शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। बाला किला स्थित करणी माता के दर्शनों के लिए सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु का मां के दरबार में पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर बाला किला के जंगल में माता के जयकारे गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। लोगों ने पूजा कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नत की चुनरी बांधी। सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से मंदिर मार्ग में प्याऊ लगाई और प्रसाद वितरण किया गया। इधर मंसा देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रखा। श्रद्धालु मंसा मां के दर्शन किए और पूजा कर प्रसाद चढ़ाया गया। यहां भी सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर प्याऊ लगाई। मंसा माता मंदिर, मालाखेड़ा बाजार स्थित वैष्णो देवी मंदिर बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर में संध्या आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अलवर. करणी माता जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते हुए।