बदमाशों ने बोलेरो 80 हजार लूटे
कठूमर | बसेठऔर भनोखर के बीच बुधवार रात करीब छह बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी 80 हजार रुपए लूट लिए। सभी बदमाश नकाबपोश बताए गए हैं। लूट की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो बरामद कर ली। जबकि बदमाश फरार हो गए।
थाना इंचार्ज भीम सिंह ने बताया िक बुधवार रात अशोक पुत्र हीरालाल मीणा निवासी नगली राजावत थाना मालाखेड़ा अपने जीजा जगराम निवासी नूनिया के पास जा रहा था। रात करीब 10.45 बजे नकाबपोश छह बदमाश उससे 80 हजार रुपए, एक मोबाइल बोलेरो लूटकर ले गए। कंट्रोल रूम को भेजी सूचना पर खेड़ली, लक्ष्मणगढ़ कठूमर पुलिस से नाकाबंदी कराई गई। ग्रामीणों के सहयोग से भनोखर से आगे गाड़ी को रोक लिया गया लेकिन बदमाश अंधेरे में भाग गए।