पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में ही रही सरपंची

घर में ही रही सरपंची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई ग्राम पंचायतों में एक ही परिवार के सदस्य जीते

मालाखेड़ा|पंचायतसमिति उमरैण की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद घर का घर में ही रहा है। पंचायत समिति में कुल 41 ग्राम पंचायत है। नवनिर्वाचित सरपंचों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद गांव की सरकार घर की घर में ही रही। इसमें ग्राम पंचायत अकबरपुर में महेश पटेल ने अपनी भाभी कौशल्या देवी से चार्ज लिया। जमालपुर ग्राम पंचायत में सरपंच विश्राम गुर्जर ने दस वर्ष से सरपंच रही अपनी मां भौती देवी से चार्ज लिया। ग्राम पंचायत भूगोर में गिर्राज प्रसाद ने अपनी प|ी कमलेश देवी से चार्ज लिया। ग्राम पंचायत तूलेडा में जमशेद खान दुबारा विजयी हुए। उनका चार्ज उनके पास ही रह गया। वहीं 2010 में पंचायत समिति उमरैण की प्रधानी जमालपुर गांव में थी। इसमें शिवलाल प्रधान रहे उनकी प|ी भौती देवी जमालपुर की सरपंच रही। इस बार प्रधानी चलते प्रधानी सरपंची अकबरपुर में रही है।