बोलेरो 80 हजार लूटे
कठूमर | बसेठऔर भनोखर के बीच बुधवार रात 6 बदमाशों ने बोलेरो 80 हजार रुपए लूट लिए। सभी बदमाश नकाबपोश बताए गए हैं। लूट की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी बरामद कर ली, जबकि बदमाश भाग गए।
थाना इंचार्ज भीमसिंह ने बताया िक अशोक पुत्र हीरालाल मीणा निवासी नगली राजावत थाना मालाखेड़ा अपने जीजा जगराम निवासी नूनिया के पास जा रहा था। रात करीब 10.45 बजे नकाबपोश बदमाश उससे 80 हजार रुपए, मोबाइल बोलेरो लूट ले गए। सूचना पर खेड़ली, लक्ष्मणगढ़ कठूमर पुलिस से नाकाबंदी कराई गई। ग्रामीणों के सहयोग से भनोखर से आगे गाड़ी को रोक लिया गया लेकिन बदमाश अंधेरे में भाग गए।