पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमला करने का आरोपी पकड़ा

जानलेवा हमला करने का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टहला|पुलिस थानाटहला ने जानलेवा हमला कर रुपए छीनकर ले जाने के मामले में राजू उर्फ उदय प्रकाश पुत्र सुरेश शर्मा निवासी डोरोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर 2013 की रात्रि 1-30 बजे ट्रक चालक विश्राम पुत्र सेडू राम जाट निवासी सुमेल थाना मालाखेड़ा टहला से राजगढ़ सड़क मार्ग बड़ला गांव में ट्रक खराब हो जाने पर रोड पर ट्रक खड़ा कर उसमें सो रहा था रात्रि 1.30 बजे राजू उर्फ उदय प्रकाश उसके साथी अशोक ने आकर चाकू से ट्रक चालक विश्राम जाट पर जानलेवा हमला कर गाड़ी से कागजात रुपए छीन कर ले गए थे, इस आशय कि पुलिस थाना टहला में 17 अक्टूबर 2013 को ट्रक चालक विश्राम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में अशोक को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राजू उर्फ उदय प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।