अग्रवाल जयंती समारोह 19 से
अलवर| श्रीअग्रवाल महासभा की ओर से 19 से 25 सितंबर तक अग्रसेन जयंती समारोह अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नाना बाई रो मायरो कार्यक्रम कंपनी बाग के सामने स्थित मंगल परिणय मैरिज होम में होगा। समारोह के अंतिम दिन 25 सितंबर को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा में निकाली जाएगी।
अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में बालव्यास जया किशोरी कथा सुनाएंगी। कथा के साथ नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 24 सितंबर तक दोपहर 3 से शाम 6.15 बजे तक चलेगा। पत्रकार वार्ता में मंत्री जगदीश सिंघल, जयंती संयोजक देवेंद्र गर्ग, प्रचार मंत्री सुभाष चंद गोयल अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
जयंतीसमारोह में ये कार्यक्रम
जयंतीसमारोह 19 सितंबर को सुबह 8.15 बजे से अग्रवाल भवन पर ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसी दिन 9.30 बजे साउथ वेस्ट ब्लाक स्थित अग्रसेन छात्रावास 10.30 बजे अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 11 बजे अग्रवाल छात्रावास में बैडमिंटन प्रतियोगिता एक बजे प्रश्न मंच कार्यक्रम होगा। अग्रवाल स्कूल में शाम 7 बजे से शहर के विभिन्न विद्यालयों की चल वैजयंती सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इसमें सामूहिक ज्ञान, एकल नृत्य विचित्र वेशभूषा के कार्यक्रम होंगे। 20 सितंबर को अग्रवाल भवन के सत्संग भवन में दोपहर 12 बजे मेहंदी प्रतियोगिता दो बजे पूजा थाली प्रतियोगिता होगी। 21 सितंबर को सुबह 8.30 बजे मोती डूंगरी स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा। अग्रवाल भवन में 11 बजे प्रश्न मंच, 11.30 बजे वाद विवाद प्रतियोगिता, शाम 4.30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह और 7.30 बजे से अग्रवाल स्कूल में स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से सत्संग भवन में साधारण सभा होगी। 25 सितंबर को सुबह 7.30 बजे अग्रवाल भवन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में ध्वजारोहण, 8 बजे से वाहन रैली, 9.30 बजे अग्रसेन सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण 11 बजे चिकित्सालय में फल वितरण किया जाएगा।
25को निकलेगी शोभायात्रा
25सितंबर को शाम 4.30 बजे से अग्रवाल भवन से अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह अग्रवाल भवन से शुरू होगी। इसमें मथुरा के कलाकारों की बनाई झांकियां शामिल होंगी। विवेकानंद चौक, मा