अवैध शराब की बिक्री रोकें
थानापरिसर में थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर की अध्यक्षता में सीएलजी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सीएलजी सदस्यों ने कोरेक्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, होटल ढाबों पर अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने, कलसाडा मोरी पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस मौके पर उपप्रधान सम्मा खां, लक्ष्मीचंद गुप्ता, नेकीराम जाट, सूबेसिंह, राजेंद्र व्यास, अशोक शर्मा, महेश पटेल, सुनील शर्मा, शिवचरण शर्मा, अनिल दुबे, रामधन, मंगतू जाट आदि मौजूद थे।
मांढ़ण: मांढ़णथाना परिसर में मंगलवार शाम सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपराधों की रोकथाम के लिए आपसी विचार विमर्श किया गया। मांढ़ण थानाधिकारी राजपाल सिहं ने सीएलजी सदस्यों को पुलिस परिवार के सदस्य की तरह बताते हुए उनसे गांवों में आपराधिक व्यक्तियों, तस्करी आदि की सूचना समय पर पुलिस को देकर सहयोग करने की अपील की। सीएलजी सदस्यों ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री रुकवाने एवं रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की मांग रखी। इस मौके पर सरपंचपति शिवकुमार मेघवाल, बहादुरसिंह चौहान, पूर्व सरपंच साधूराम यादव, रामसिंह यादव, समय सिंह यादव, कै. हरिसिंह, उपसरपंच मुकेश यादव, कर्ण सिहं यादव सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
मालाखेड़ा. सीएलजी की बैठक में समस्याएं सुनते पुलिस अधिक्षक।