स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत
मालाखेड़ा| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आदर्श ग्राम विकास समिति एवं जमालपुर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से स्वच्छता अभियान का आगाज सरपंच विश्राम गुर्जर ने मैन रोड पर झाडू लगा कर किया। सरपंच जमालपुर विश्राम गुर्जर ने बताया कि पूरे पंचायत क्षेत्र में युवा टीम के सहयोग से गांव-गांव ढाणी-ढाणी मेें स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।