पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालाखेड़ा| समावेशितशिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सरल एवं सुगम पद्धति से अध्यापन करवाने के लिए उमरैण ब्लॉक में करीब 50 सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 दिवसीय प्रशिक्षण बुर्जा खंड संदर्भ केेंद्र पर शुरू किया गया। प्रशिक्षण में संदर्भ दीपक शर्मा, दीपक भाटिया, दीपक तिवाडी, गुरू बचन सिंह, विनिता शर्मा ने जानकारी दी। संचालन हनुमान चौधरी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी सुविधा बस पास, रेलवे पास, पेंशन, स्वरोजगार के साधन तथा अन्य सुविधा के बारे में बताया।