कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
मालाखेड़ा| कांग्रेसके जिलाध्यक्ष पद पर टीकाराम जूली की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कई जगह मिठाइयां बांटी। शुक्रवार को प्रतीक व्यास और जिला परिषद सदस्य वंदना व्यास के नेतृत्व में स्कूलों बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर उमाकांत पटेल, राजकुमार खानजी, छोटू व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।