पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो छात्र कुचले, एक की मौत

ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो छात्र कुचले, एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | शहरके मूंगसका रोड पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे ट्रक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को कुचल दिया। इससे 16 वर्षीय संदीप जाट पुत्र करण कुमार निवासी खेड़ी थाना रामगढ़ हाल जनता कॉलोनी अलवर की मौके पर मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मिर्जापुर थाना मालाखेड़ा हाल जनता कॉलोनी अलवर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। सड़क पर छात्र का शव पड़ा होने से जाम लग गया। संदीप कक्षा 9वीं में नेशनल एकेडमी में पढ़ता था जबकि श्याम सुंदर एनआईईटी कॉलेज से बीटेक कर रहा है।

खबरें और भी हैं...