- Hindi News
- मंत्री ने किया रामलीला महोत्सव का उद्घाटन
मंत्री ने किया रामलीला महोत्सव का उद्घाटन
नारायणपुर | कस्बेमें आदर्श रामलीला मंडल कमेटी ने गुरुवार को रामलीला मंचन के आयोजन को लेकर बल्ली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। पं. अशोक आत्रे ने मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन करवाया। इस मौके पर सरपंच शंभूदयाल सैनी, पं. सं.. सदस्य हरद्वारी लाल शर्मा, अर्जुन लाल यादव, देवीसहाय, रामसिंह शेखावत, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, भवानी शंकर वैद्य, कालू मीणा, लच्छी वर्मा, पप्पू शर्मा, पूरण शर्मा, भागीरथ सैनी, घनश्याम आदि रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद थे। रामलीला कमेटी के अनुसार 20 सितंबर से गणेश पूजन के साथ नारद मोह की रामलीला का मंचन होगा। रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों के साथ खंडेला सीकर के कलाकार भाग लेंगे।
मालाखेड़ा: कस्बेके हनुमान रामलीला मंडल के तत्वावधान में 20 सितंबर रात्रि 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा यह जानकारी मंडल प्रवक्ता सतीश शर्मा ने दी।
थानागाजी. रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का उद्घाटन करते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेमसिंह भड़ाना अन्य।