कूड़े के ढेर से राहगीर परेशान
सड़क पर जमा गंदा पानी
मालाखेड़ा | ग्रामपंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते कोली मोहल्ले की सड़क के किनारे बसे लोगों का रहना दूभर हो रहा है वहीं बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। मोहल्लों वासियों ने बताया कि घरों से निकलने वाला बरसाती पानी सड़क पर जमा होने से पानी में बदबू पैदा हो गई वहीं सड़क में गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीर परेशान है पानी में बदबू आने से वहा रह रहे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई मोहल्लों वासियों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत से कई बार शिकायत की लेकिन इस ओर ग्राम पंचायत का कोई ध्यान नहीं होने से मोहल्लों वासियों में रोष व्याप्त है शीध्र नालों की सफाई पानी निकासी का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
माजरीकलां. बहरोड़-मांढन सड़क मार्ग पर डाला गया कूडे़ का ढेर।
भास्कर न्यूज | माजरीकलां
कस्बेके पास अज्ञात लोगों द्वारा सड़क पर डाला गया कूड़ा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कूड़ा डाले जाने से आस-पास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं उठने वाली दुर्गन्ध से लोगों का नजदीक से गुजरना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार बहरोड़-मांढन सड़क मार्ग पर माजरीकलां के पास अज्ञात लोगों द्वारा कूड़ा-करकट डाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने इस रोड को शहरी औद्योगिक क्षेत्र का कूड़ा डालने का स्थान बना लिया है। देर रात ट्रक डंपर आदि वाहनों में भरकर लाते हैं और मौका पाकर जहां भी जगह मिलती है वहीं डालकर चले जाते हैं। बीती रात कूड़े को बीच सड़क पर ही डाल दिया गया जो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे आस-पास का वातावरण दूषित हो रहा है वहीं उठने वाली दुर्गन्ध से राहगीरों का नजदीक से गुजरना खेतों में काम पर लगे काश्तकारों का रुक पाना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से इन पर रोक लगाने कार्रवाई करने की मांग की है।