- Hindi News
- आज से लगेगा वार्ड 15 16 का भामाशाह शिविर
आज से लगेगा वार्ड 15 16 का भामाशाह शिविर
अलवर| प्रशासनकी ओर से लगाए जा रहे भामाशाह कार्ड शिविर में सोमवार को वार्ड 13 वार्ड 14 के 452 कार्ड बनाए गए। नगर परिषद के एक्सईएन नरेंद्र अजमेरा ने बताया कि वार्ड 13 के लिए गांधी नेशनल स्कूल में लगे शिविर में 205 परिवारों का भामाशाह कार्ड 125 का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। लादिया स्थित सरकारी स्कूल में वार्ड 14 के लिए लगे शिविर में 247 परिवारों का भामाशाह कार्ड 143 का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। मंगलवार को वार्ड 15 के लिए मालाखेड़ा गेट स्कूल में और वार्ड 16 के लिए पुराना सूचना केंद्र में शिविर लगाया जाएगा।
अलवर. लादिया स्थित चौकी स्कूल में भामाशाह कार्ड बनवाने आए लोग।