बस में बैठे व्यक्ति की मौत
मालाखेड़ा|कस्बे केबस स्टैंड पर बस में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नूरपुर थाना कठूमर निवासी वीरसिंह पुत्र रूपसिंह जाट सोमवार शाम जयपुर से नूरपुर जाने वाली बस में बैठा था। कस्बे के बस स्टैंड पर उसकी बस में बैठे-बैठे ही मौत हो गई। मृतक बीमार बताया गया है। पुलिस ने सूचना पर पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया।