पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरा, प्रदर्शन

रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरा, प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. मालाखेड़ा. क्षेत्र के छाजूरामपुरा बस स्टैंड से अचलपुरी गांव के रास्ते में बने रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से ग्रमीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचलपुरी, पूनखर, खेड़ली पिचनोत आदि गांवों के ग्रामीणों रविवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरब्रिज में पानी भरने से लोगों को रेलवे लाइन के ऊपर से जाना पड़ रहा है।
इससे लोगों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि अंडरब्रिज में सीसी सड़क नहीं बनने के कारण वहां पर कीचड़ जमा हो जाती है इससे वहां से निकलने वाले वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। अचलपुरी के ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे प्रशासन जिला कलेक्टर को अंडरब्रिज बंद कर पहले की तरह गेट नं. 131 को चालू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अिधकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।