महर्षि दयानंद जयंती पर शोभायात्रा 14 को
अलवर | महर्षिदयानंद जयंती पर 14 फरवरी को सुबह 9 बजे वैदिक विद्या मंदिर स्वामी दयानंद मार्ग से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा वैदिक विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर मन्नी का बड़, पंसारी बाजार, घंटाघर, होपसर्कस, बजाजा बाजार, मालाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड होती हुई वापस वैदिक विद्या मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में घोड़े, शहर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, पं. रामप्रसाद बिस्मिल एवं अश्फाक अश्फाक काे फांसी देने की झांकी, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, निशुल्क शिक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह निषेध को दर्शाने वाली झांकियां शामिल हाेंगी। शोभायात्रा में आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग का प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में आर्य समाज से संत गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वैदिक विद्या मंदिर में लंगर होगा।