- Hindi News
- अलवर | सैनीसमाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की
अलवर | सैनीसमाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की
अलवर | सैनीसमाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की ओर से 22 फरवरी को सैनी स्कूल में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। महामंत्री प्रताप सैनी ने बताया कि पदाधिकारियों ने मालाखेड़ा, बरखेड़ा, शहदका, मौजपुर, मालीबास, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली, बड़ौदामेव नौगांवा का दौरा कर समाज के लोगों को पीले चावल दिए। इंजीनियर निरंजन लाल सैनी, जितेंद्र खुराड़िया, पदम सैनी, रतनलाल सैनी, मनीष सैनी, मुकेश आर्य, अजीत सैनी शामिल थे।
सम्मेलन के लिए दिए पीले चावल