पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 701 विद्यार्थियों को बांटे ऊनी वस्त्र

701 विद्यार्थियों को बांटे ऊनी वस्त्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जर्सी वितरण समारोह में मंचासीन अतिथि।

अलवर. बच्चों को जर्सी वितरित करते एसडीएम राजेश गोयल।

भास्कर न्यूज. अलवर

विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में निर्धन 701 स्कूली विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र, 500 विद्यार्थियों को जूते तथा 100 निर्धन बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। सृजक संस्थान की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरसराय में 176 जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को यूनिफार्म जर्सियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागीरथ मीणा विशिष्ट अतिथि हरीश मदान, इंद्रकुमार तोलानी, डॉ.एससी मित्तल, सविता भार्गव, रेणु मिश्र उदयसिंह लोहिया मौजूद थे। अध्यक्षता विजय लक्ष्मी दीक्षित संचालन खेमेंद्र सिंह ने किया।

आर्यकन्या विद्यालय समिति की आेर से मालवीय नगर स्थित वैदिक विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समिति की ओर से संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर 225 छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. राजेश गोयल ने जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी बताई। उन्होंने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय समिति के प्रधान जगदीश गुप्ता ने नारी को पुरुष के समान दर्जा देने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। संचालन अनुराधा पालीवाल ने किया। समिति के मंत्री प्रदीप आर्य ने धन्यवाद जताया। ग्रो अप ट्रस्ट की आेर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालाखेड़ा गेट में आयोजित कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों को जर्सियां पाठ्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में राउप्रावि मालाखेड़ा गेट, थानाहाउस, हजूरीगेट, राउप्रावि नंबर 2 दिल्ली दरवाजा राउप्रावि नंबर 3 जालवाला कुआं के विद्यार्थी शामिल थे। मुख्य अतिथि पूर्व कोषाधिकारी पूरणमल व्यास थे जबकि अध्यक्षता संस्था प्रधान अश्विनी कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि तिलकराज पंकज, बृजेंद्रदेव आर्य बालाप्रसाद सैनी थे। डड़ीकर स्थित बोधिवृक्ष विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्नेपडील कंपनी ने निर्वाणवन फाउंडेशन की ओर से संचालित विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए। दिल्ली निवासी मीता घोष ने गरीब बुजुर्गों को 100 कंबल प्रदान किए। इस मौके पर स्नेपडील कंपनी की दिल्ली की