- Hindi News
- वार्ड सभाओं में दूर होंगी मतदाता सूचियों की खामियां
वार्ड सभाओं में दूर होंगी मतदाता सूचियों की खामियां
वार्डसभा के दौरान यह तय किया जाएगा कि किसी मतदाता का नाम किसी अन्य वार्ड में स्थानांतरित तो नहीं हो गया है। एक वार्ड में नियुक्त सभी प्रगणक वार्ड सभा स्थल पर मौजूद रहकर वार्ड मतदाता सूची की सभी भाग संख्याओं की शुद्धता सुनिश्चित करेंगे। वार्ड के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों के बारे में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान केंद्र संबंधित वार्ड की सीमा क्षेत्र में स्थापित किया गया है तथा मतदान केंद्र पर मतदान के लिए समस्त सामान्य व्यवस्थाएं हैं। दावों आपत्तियों का वार्ड सभा में संकलन होगा। इसके बाद खामियों को दूर किया जाएगा।
एसडीएम के अनुसार वार्ड नंबर एक के लिए राजकीय गांधी नेशनल उच्च प्राथमिक विद्यालय बुद्ध विहार के कमरा नंबर एक, दो के लिए नेशनल गर्ल्स कॉलेज विजय नगर के कमरा नंबर एक, तीन के लिए विजयवर्गीय माध्यमिक विद्यालय स्कीम नंबर दस के कमरा नंबर चार, वार्ड चार के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिजकी रोड के कमरा नंबर एक, वार्ड पांच के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर नं. चार दीवान जी का बाग के कमरा नंबर एक, वार्ड छह के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. दो लालदास मंदिर के कमरा नंबर एक, सात के लिए नेहरू माध्यमिक विद्यालय स्कीम नं. चार के कमरा नं. पांच में, आठ के लिए श्री पदम प्रभु जैन औषधालय के कमरा नं. एक में वार्ड सभा होगी। इसके अलावा वार्ड नौ के लिए बाल भारती गर्ल्स माध्यमिक विद्यालय स्कीम नंबर एक के कमरा नं. एक, दस के लिए हीरा नंद आईटीआई कॉलेज के हॉल नंबर तीन, 11 के लिए शीला रानी अरोड़ा बालिका माध्यमिक विद्यालय स्कीम नं. चार के कमरा नं. तीन, 12 के लिए राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंशी बाग अलवर के कमरा नं. एक, 13 के लिए राजकीय गांधी माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर एक, 14 के लिए संदीपन सीनियर सेकेंडरी. स्कूल कचहरी रोड के कमरा नंबर एक, 15 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालाखेड़ा गेट, 16 के लिए नगर परिषद कार्यालय, 17 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी शेख सराय के कमरा नं. दो, 18 के लिए आर्य कन्या गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 19 के लिए श्री ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कमरा नं. पांच, 20 के लिए राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), 21 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चमेली बाग, 22 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जरख वाड़ा ब्रह्मचार