पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस गाय मुक्त कराईं

दस गाय मुक्त कराईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालाखेड़ा. पुलिसने रविवार रात्रि को क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान गोकशी के लिए ले जाई जा रही दस गायों को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार अलवर-जयपुर वाया भर्तृहरि मार्ग के कुशालगढ़ तिराहे पर रविवार रात्रि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जयपुर की तरफ से रहे टाटा 407 ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर मालाखेड़ा की ओर भाग गया। पुलिस को पीछा करता देख ड्राइवर ट्रक को घाटीतल गांव की पहाड़ी की तरफ छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 12 गाय भरी थी, जिनमें से दो गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दस गायों को मुक्त कराकर गौशाला भिजवा दिया मामला दर्ज कर गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी।