पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैन पुलिंग, पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

चैन पुलिंग, पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 138 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोपहर 12 से 3 बजे तक हुई परीक्षा के दौरान कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। जिले में कुल 38007 में से 29055 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 8952 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। हालांकि गड़बड़ी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए और उन्हें सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल नेटवर्क जाम रहा। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर आयोजित परीक्षा के सेंटरों पर सतर्कता दलों ने मॉनिटरिंग की गई। शहर के अलावा मालाखेड़ा में 7, राजगढ़ में 10, किशनगढ़बास में 19, रामगढ़ में 5 एवं थानागाजी में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई कई ट्रेनों में जनरल अतिरिक्त कोच लगाए। अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे वे भी कम पड़ गए। पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे यात्रियों को पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर खदेड़ दिया। जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस की आउटर पर चैन पुलिंग कर दी गई। जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी जयपुर अलवर परीक्षा स्पेशल की भी जगह-जगह चेनपुलिंग हुई।

अलवर. पोरबंदर एक्सप्रेस से युवकों को खदेड़ती पुलिस।

खबरें और भी हैं...