अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया
कस्बेके थाने पर सीओ लक्ष्मणगढ़ अखिलेश शर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे की सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अनेक निर्णय लिए गए तथा मीटिंग के समाप्त होने के बाद पुलिस अधिकारी जनप्रतिनिधि कस्बे के बाजारों की तरफ सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को समझाने के लिए पैदल ही चल दिए। सीओ अखिलेश शर्मा, थानाधिकारी हरिनारायण मीणा, पालिका अध्यक्ष सत्यवृत आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कठूमर रोड़, मैन बाजार, पुरानी अनाज मंडी आदि जगहों पर लोगों को इस बारे में समझाया तथा अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया।
इससे पूर्व मीटिंग में चौकस व्यवस्था के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष सत्यवृत आर्य द्वारा सुझाव मांगा गया तो कस्बे में करीब चार दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा इसकी तैयारी करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान कस्बे में अतिक्रमण के कारण रोड जाम की समस्या से सीएलजी सदस्यों द्वारा जनप्रतिनिधि पुलिस को अवगत कराया गया। वहीं कस्बे में दो पुलिस कर्मी ट्रेफिक व्यवस्था के लिए लगाने की मांग रखी गई तथा कस्बे में भारी वाहनों के लिए रात आठ बजे बाद एंट्री कराने पर भी चर्चा की गई।
अतिक्रमणहटवाया
मालाखेड़ा.गांव सुमेल में रविवार को ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों के सहयोग रतनगढ़ पाला को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटवाया तथा रोड को चौड़ा करवाया। सरपंच बबीता गुर्जर ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस सड़क मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण को हटाते समय कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया इस पर गांव के पप्पूराम गुर्जर, मुकेश गुर्जर, रमेश गुर्जर, गोपाल शर्मा , संतोष मीना लाखन गुर्जर आदि ने ग्रामीणों को समझाकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटवाया।
खेडली. सीओ लक्ष्मणगढ़ जनप्रतिनिधि अतिक्रमण हटाने का अनुरोध करते हुए।