कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत
कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली का रविवार को मालाखेड़ा के ब्लॉकाध्यक्ष हिम्मतसिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है वह सभी कार्यकर्ताओं की है। हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करके आगामी विधानसभा चुनावों में अलवर की सभी 11 सीटें जीतनी हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की एकजुटता विश्वास के बल पर होगा। स्वागत समारोह में अनिल दूबे, नरेंद्र मीणा, खुबराम चौधरी, लालाराम सैनी, लक्ष्मण सोलंकी, मूलचंद, भोलाराम चौधरी, नरेश मीणा, पुरुषोत्तम मीणा, जगतसिंह चौधरी आदि मौजूद थे।