पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान गोविंद देव आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

भगवान गोविंद देव आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| महावरवैश्य सभा के तत्वावधान में बजाजा बाजार स्थित गोविंद देव मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय गोविंद देव महोत्सव प्रारंभ होगा। इस दौरान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। महावर वैश्य सभा के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सुबह 7 बजे मंदिर में गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह 7.30 बजे मनोज गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9.30 बजे बजाजा बाजार स्थित गोविंद देव मंदिर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा होपसर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, चर्च रोड, मन्नी का बड़, बस स्टैंड, विवेकानंद चौक, मालाखेड़ा बाजार, त्रिपोलिया होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में घोड़े, ऊंट, मधुर स्वर लहरी बिखेरती बैंड, इस्कॉन मंदिर वृंदावन धाम की भजन मंडली मथुरा वृंदावन की झांकी होंगी। महोत्सव के दूसरे दिन 14 फरवरी को सुबह 8 बजे रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 15 फरवरी को सुबह 8 बजे रामचरित मानस पाठ का समापन होगा। सुबह 9 बजे हवन दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...