पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन, महिलाओं ने एक को पकड़ कर धुना

बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन, महिलाओं ने एक को पकड़ कर धुना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारनाडूंगर क्षेत्र के कीरपुरा से मध्यप्रदेश के माकरोज जा रही ट्रॉली में सवार कुछ महिलाओं से तीन युवकों ने छीना झपटी की ओर कुछ जेवरात तोड़कर ले भागे। युवकों में से एक को महिलाओं ने पकड़ लिया और जोरदार धुनाई कर दी। सूचना पर बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस ट्रॉली में सवार महिलाओं और उस युवक को थाने पर ले गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ था। ट्रॉली में अधिकतर महिलाएं सवार थी और ये सभी मलारना डूंगर क्षेत्र के कीरपुरा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव मध्यप्रदेश के माकरोज लौट रहे थे। महिलाओं में से आशा, मनभर, श्यामा सहित अन्यों ने बताया कि बहरावंडा पुलिस चौकी के अल्लापुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ट्रॉली के आगे बाइक खड़ी कर दी। उन युवकों ने पहले ट्रॉली चालक को उतारा और बाद में ट्रॉली में सवार महिलाओं ने छीना झपटी करने लगे। इस दौरान कुछ महिलाओं के जेवरात छीन दो युवक मौके से भाग छूटे और एक युवक को महिलाओं ने पकड़ लिया। उसकी जोरदार धुनाई कर दी। सूचना पर बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तथा ट्रॉली में सवार महिलाओं तथा लोगों को चौकी में ले गई। यहां युवक धारासिंह निवासी छाण के परिजनों को भी बुला लिया गया, लेकिन यहां युवक ने पुलिस को बताया कि ट्रेक्टर में सवार लोगों ने उसकी बाइक रुकवाई और पिटाई कर दी। देर शाम तक पुलिस इस मामले में समझाईश करवाने का प्रयास कर रही थी।

बिजलीबिल जमा नहीं तो कटेंगे कनेक्शन (छाण): बिजलीनिगम द्वारा बकाया बिजली के बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी चल रही है। बहरावंडा खुर्द जीएसएस कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता फरीद खान ने बताया कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर बिजली का बकाया बिल ज्यादा चल रहा हैं, जिससे निगम को काफी नुकसान हो रहा है।