पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी माफिया सरकारी जमीन से कर रहे हैं अवैध खनन

बजरी माफिया सरकारी जमीन से कर रहे हैं अवैध खनन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूरीपहाड़ी ग्राम पंचायत के क्षेत्र के बनास पेटे में सरकारी जमीन से बजरी माफियाओं की ओर से अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। वहीं बजरी माफियाओं द्वारा इस जमीन से मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है।

ग्रामीण जगदीश मीना, रामकेश, हरिराम आदि ने बताया की भूरी पहाड़ी के बनास पेटे मे करीबन 800 बीघा जमीन पर प्रभावशाली व्यक्तियों का कब्जा है तथा वे इससे खनन करवाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। यहां से खनन की बजरी हाडोती, सवाई माधोपुर जयपुर, दौसा, अलवर तक सप्लाई की जाती है। वहीं आये दिन ग्रामीणों में बजरी वाली गैरमुमकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद होता रहता है।

प्रशासन ने आंखें मूंदी

प्रशासनके नुमाइंदे यहां आते रहते हैं, लेकिन इसकी परवाह किए बगैर अवैध खनन करने वाले दिन में ही जेसीबी एलएनटी से बैखौफ बजरी खनन करते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों से अवैध बजरी खनन को रुकवाने तथा बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

^बनास नदी के पेटे पर करीबन 600 बीघा गैरमुमकिन जमीन है उस पर कई वर्षों से प्रभावशाली व्यक्तियों का कब्जा है। बजरी माफियाओं को अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन बेचना मेरी जानकारी में नहीं है। कुछ भाग पर घरेलू काम के लिए बजरी लाई जाती है। अवैध खनन मेरी जानकारी में नहीं है। -दिनेशमीना, हलकापटवारी

^भूरीपहाड़ीग्राम पंचायत में बजरी का अवैध खनन होने की जानकारी नहीं है। ही इसकी कोई शिकायत मिली है। अवैध खनन की कोई बात है तो कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्रसिंह, सहायकउप निरीक्षक, थाना मलारना डूंगर

चकेरी. बनासनदी पेटे में जेसीबी से अवैध बजरी खनन करते हुए। ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरती जेसीबी।