पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना रेलवे स्टेशन के बाहर अंधेरा रहने से मुसािफरों को दुिवधा

मलारना रेलवे स्टेशन के बाहर अंधेरा रहने से मुसािफरों को दुिवधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

मलारनारेलवे स्टेशन के बाहर अंधेरा रहने से आम जन सहित मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वैसे तो रेल्वे स्टेशन के बाहर रोशनी के लिए रेल्वे ने मर्करी लाइट लगा रखी है, लेकिन ये काफी समय से बंद पडी़ है। ऐसे मे रात के वक्त आने वाले मुसाफिरों को रेलवे स्टेशन से घर जाते समय या अन्य जगह जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अंधेरे के कारण कई बार असमाजिक तत्व वारदात को अंजाम दे देते है।

इस बारे में रेलवे स्टेशन मास्टर का कहना है कम वोल्टेज के कारण लाइट नहीं जल पाती है।