मलारना डूंगर. भाड़ौतीमोड़ के पास बुधवार शाम को बजरी से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इससे जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक बजरी भरकर बनास नदी से लालसोट की ओर जा रहा था। अचानक भाड़ौती मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया तथा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक-परिचालक जख्मी हो गए।