पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना डूंगर| तहसीलके सांकड़ा गांव के हरिया की ढाणी स्कूल

मलारना डूंगर| तहसीलके सांकड़ा गांव के हरिया की ढाणी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर| तहसीलके सांकड़ा गांव के हरिया की ढाणी स्कूल में गुरुवार को केरल की एक संस्था द्वारा अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क पोषाक एवं गर्म कपड़े बांटे गए। श्यामोली नोडल प्रभारी फारूक खान ने बताया केरल प्रदेश की संस्था ने हरिया की ढाणी को गोद ले रखा है। गुरुवार को संस्था की ओर से 38 बालक बालिकाओं को स्वेटर एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लाक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी कांतीलाल, संस्था प्रधान हारून सहित ग्रामीण मौजूद थे।

बैठकमें समितियों का गठन

सवाई माधोपुर| संस्कृतभारती सवाई माधोपुर की बैठक राज. प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय साहूनगर में हुई। भगवत प्रसाद दाधीच ने बताया कि बैठक में 21 दिसंबर को गौत्तमाश्रम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

कैडेट्सको दी सैन्य प्रबंधन की जानकारी

सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का एक दिवसीय सामाजिक संपर्क एवं कुरीति उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रबंधन से संबंधित मानचित्र अध्ययन आदि का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान कैडेट्स को आगामी बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान इंद्रराज, कौशल वर्मा, केशव सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

डॉ.विजय सार्क समरसता अवार्ड से सम्मानित

सवाई माधोपुर| राजकीयकन्या महाविद्यालय के इतिहास प्रवक्ता डॉ. विजय सिंह मावई को सार्क स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सार्क समरसता अवार्ड तथा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में भी उन्होंने भाग लेकर सार्क राष्ट्रों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता स्वरूप से भावी विकास की संभावना विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

मलारना डूंगर. छात्रको गर्म कपड़े भेंट करते बीईईओ कांतिलाल वर्मा।

विद्यार्थियों को गर्म कपड़े वितरित

न्यूज़ इनबॉक्स